28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Liver cancer: जानें किन चीजों से है आपके लिवर को खतरा

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने लिवर कैंसर से जुड़े हर एक तथ्य के बारे में लीवर कैंसर किन कारणों से होता है इसके क्या लक्षण है यह सब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 4 Feb 2022, 11:41 AM IST

Liver Cancer– substances which increase the risk of liver Cancer

जानें किन चीजों से है आपके लिवर को खतरा

लिवर कैंसर आजकल लोगों में अधिक देखने को मिल रहा है । इसका मूल कारण यह है कि लोग समझते हैं कि लीवर कैंसर के लिए सिर्फ और सिर्फ शराब और तंबाकू ही जिम्मेदार हैं । परंतु ऐसा नहीं है जो लोग तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करते उन्हें भी लिवर कैंसर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधिक तला भुना या फिर ज्यादातर मार्केट में बना फूड खाना भी आपके लीवर को डैमेज पहुंचा सकता है । फास्ट फूड या मसालेदार फूड यह आपके लीवर के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं।

गर्म पानी
लिवर को तंदुरुस्त रखने के लिए एक अच्छी आदत जो आपको अपने जीवन में अवश्य शामिल करना चाहिए। वह यह है कि सुबह उठते ही आप को हल्का गर्म पानी मतलब सुसुम पानी पीना चाहिए। इससे रात में खाया हुआ किसी भी प्रकार का खाना आपके पेट में आसानी से पच जाएगा । और आपके लिवर की सफाई होती रहेंगी उस पर किसी भी प्रकार का कोलेस्ट्रॉल नहीं जमेगा।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या
यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करें । यह धीरे-धीरे आपके लीवर को डैमेज कर सकती हैं इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह अवश्य ले और अपने कोलेस्ट्रॉल की समस्या को नियंत्रित करें।

सात्विक भोजन
सात्विक भोजन की ओर कदम बढ़ाना आपके लीवर की तंदुरुस्ती को बढ़ाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हेल्दी रहे तो आप सात्विक भोजन को जितना ज्यादा हो सके अपने जीवन में अपनाएं । इसका मतलब यह है कि आप हरी सब्जियां साग आदि को अपने जीवन में अपनाएं तला भुना खाना और फास्ट फूड को छोड़ दें । यदि आप नॉन वेजिटेरियन है तो नॉनवेज का सेवन अवश्य करें। परंतु इसे मसालेदार ना बनाएं । नॉनवेज आपके शरीर के लिए हेल्दी है इसलिए आप इसे हेल्दीवे में ही खाएं।

यह भी पढ़े-World cancer day: कैंसर से बचाव के लिए जरूर करें इन नियमों का पालन


शराब से दूरी
लीवर को कैंसर से बचाने के लिए आपको शराब से तो दूरी बना ही लेनी चाहिए। शराब आप वैसे भी जीवन के लिए हानिकारक होता है । और यह कैंसर का मूल कारण है । तो जितना हो सके आप मदिरा सेवन ना करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल