
Weight Loss Tips
यदि आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं, इन फूड्स का यदि आप सेवन करते हैं तो इनमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है वहीं ये आपके वेट को कंट्रोल में रखने में भी सहायक होते हैं, इसलिए आपको इन फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट को यदि आप सही तरीके से फॉलो नहीं करते हैं तो आपका वेट बढ़ना शुरू हो जाता है, इसलिए जानिए इन लो कैलोरी वाले फूड्स के बारे में जिनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
चुकंदर को के डाइट में शामिल
चुकंदर की बात करें तो ये भी वजन को कम करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसके सेवन से आपका वेट कंट्रोल में रहता है,वहीं इसके सेवन से आपके खून में भी बढ़ोतरी होती है। चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, वहीं चुकंदर के जूस का यदि आप सेवन करते हैं तो ये शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए आप चुकंदर का सेवन तो करें हीं वहीं आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मशरुम को करें डाइट में शामिल
मशरुम की बात करें तो आमतौर पर लोग इसका सेवन बहुत ही कम करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मशरुम का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो ये वेट कंट्रोल में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है वहीं फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ये वजन घटाने में असरदार होता है, वहीं इसका सेवन वेट को कंट्रोल करता है साथ ही साथ इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है।
ब्रोकली का सेवन
ब्रोकली की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, वहीं इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है, साथ ही साथ इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, यदि आप वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके वेट को कंट्रोल में रखता है वहीं आपका पेट में जमी चर्बी भी कम होती जाती है।
ब्राउन राइस को करें डाइट में शामिल
यदि आप वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ब्राउन राइस का सेवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है, वहीं कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है और फायदों कि बात करें तो ब्राउन रिक फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर युक्त चीजें वेट को कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है और इसके सेवन से आप स्वस्थ भी बने रहते हैं।
Updated on:
31 Jan 2022, 1:59 PM IST
Published on:
31 Jan 2022, 1:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.