
Mental Health Tips: Start your day with good vibes, know easy ways
Mental Health Tips: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय ही नहीं है कि वो मेंटल हेल्थ पर ध्यान दे सकें। इसके कारण लोग अवसाद, मेंटल हेल्थ के शिकार हो रहे हैं। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपका दिन शांत और खुशहाल हो तो इसके लिए आपकी सुबह का खुशहाल होना भी जरूरी है। यदि आप सुबह कुछ नियम पालन करते हैं तो आप ना केवल दिनभर पॉजिटिव बने रहते हैं, बल्कि आप अपने मेंटल हेल्थ (Mental Health Tips) को भी मजबूत बना सकते हैं। ऐसे में जानिए कौनसे वो तरीके है जो सुबह को गुड वाइब्स से भर सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठें
सुबह के सूर्योदय से 93 मिनट पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त का कहलाता है जो लगभग सुबह 4 से 5.30 बजे का होता है। ऐसे में यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो व्यक्ति सकारत्मक ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करता है साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में उठने से उसे बुद्धि, विद्या और सौंदर्य की भी प्राप्ती हो सकती है।
ध्यान और योग का अभ्यास करें
ध्यान और योग की प्रैक्टिस के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में यदि आप सुबह उठकर ध्यान और योग करते हैं तो इससे आप दिमाग को शांत, तनाव को कम, और एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं। आप सुबह 5-10 मिनट का ध्यान लगाएं। इससे पूरा दिन मानसिक रूप से तैयार रहता है। इसके लिए आप ध्यान या प्राणायम कर सकते हैं। ये दोनों योग ही मेंटल हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।
सकारात्मक गतिविधियों से दिन कीशुरुआत करें
यदि आप सुबह के समय को सही गतिविधियों में नहीं लगाते हैं और फोन का उपयोग या टीवी देखने आदि में लगा देते हैं तो इसेस आपको आलस आ सकते हैं और पूरे दिन आप एनर्जी की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको सुबह के समय को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। इसके लिए आप एक अच्छी किताब पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं आदि काम कर सकते हैं।
फिज़िकल एक्टिविटी करें
सुबह के समय थोड़ी-सी फिज़िकल एक्टिविटी भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। आप हल्का व्यायाम, स्ट्रेचिंग या वॉक कर सकते हैं। यह न केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि दिमाग को भी ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखता है।
स्वस्थ नाश्ता करें
एक स्वस्थ और संतुलित नाश्ता मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है। प्रोटीन, फल, और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन आपको ऊर्जा देते हैं और दिन की शुरुआत को ताजगी से भरते हैं। यह आपके दिमाग को पूरे दिन के लिए स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
15 Feb 2025 12:37 pm
Published on:
15 Feb 2025 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
