23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Monsoon Immunity Booster : मानसून सीजन में दूध में डालकर पिएं ये 2 आयुर्वेदिक चीजें , हमेशा रहेंगे रोगमुक्त

Monsoon Immunity Booster : मानसून सीजन में दूध में डालकर पिएं ये 2 आयुर्वेदिक चीजें , हमेशा रहेंगे रोगमुक्त

Monsoon Immunity Booster : इस सीजन में आप क्या खा रहे हैं, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, उसके बारे में पता होना जरूरी है। पौष्टिकता का ध्यान रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 23 Jul 2024, 9:43 AM IST

Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health

Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health

Monsoon Immunity Booster : मानसून में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए। बरसात के मौसम (Monsoon season) में सभी तरह-तरह के संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं। इसका कारण अधिकतर खानपान ही होता है।

मानसून सीजन में खाने-पीने में इन चीजों को अवश्य शामिल करें Diet during monsoon season for boost Immunity

अदरक, हरी मिर्च, प्याज, सलाद, लौकी, करेला, तुरई, खीरा, गाजर, मूंग और अरहर दाल, मक्का, चावल, दालें, मौसबी, अनार, आड़ू, जामुन, लहसुन, नींबू, अनन्नास, आलूबुखारा, पपीता, केला, सेब और चेरी।



सेहत को बेहतर तभी बना पाएंगे जब कुछ नियमों को अपनाएंगे You will be able to improve your health only if you follow some rules

- भोजन भूख से अधिक न करें।

- पानी उबालकर पीएं

- खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।

- इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर होती है, हल्का सुपाच्य भोजन करें।

- खाने में प्रोटीन युक्त आहार जैसे सोयाबीन लें।

- पानी खूब पीएं।

- बरसात में भीगे नहीं।

- खाने से पहले हाथ साबुन से धोएं।

- विटामिन ए, सी व डी युक्त चीजें खाएं।

- सामर्थ्यानुसार व्यायाम करना चाहिए।

- अदरक की चाय पीएं, यह इयुनिटी बढ़ाती है।

- दूध में हल्दी डालकर पीएं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

- दूध में तुलसी व हल्दी डालकर पीएं। यह इयुनिटी बढ़ाने के साथ बरसाती मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाने में भी मदद करता है।

- आयुर्वेदानुसार ताजा खाना, ताजा पानी पीना और भरपूर नींद लेना तन और मन को हमेशा स्वस्थ रखता है।

इन चीजों को न खाएं

तली-भुनी चीजें न खाएं। फास्ट फूड व बाजार के मीठे व नमकीन से परहेज करें। बासी भोजन न करें। डेयरी प्रोडक्ट्स से थोड़ा बचें। ज्यादा तली व मसालेदार चीजें न खाएं।

  • डॉ. बंकटलाल पारीक, आयुर्वेद विशेषज्ञ
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।