29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उंगलियों की हरकत पर असर डाल सकती है नस की समस्या, जानें Radial Nerve Compression के लक्षण और कारण

Radial Nerve Compression Hindi: हाथ या उंगलियां सीधी करने में दिक्कत आ रही है? क्लीवलैंड क्लिनिक और साइंसडायरेक्ट के अनुसार, जानें Radial Nerve Compression (नस पर दबाव) के कारण, लक्षण और डॉक्टर से मिलना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 29, 2026

Radial Nerve Compression Symptoms,Wrist Drop Causes,Nerve Pain in Hand,

थ या उंगलियां सीधी करने में दिक्कत क्यों आती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Radial Nerve Compression Prevention: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि अचानक हाथ या उंगलियां सीधी करने में दिक्कत होने लगे? या फिर कोहनी से लेकर कलाई तक एक अजीब सा दर्द या सूनापन महसूस हो? अगर हां, तो इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज न करें। हमारी बांह (arm) में मौजूद रेडियल नर्व (Radial Nerve) पर जब किसी वजह से दबाव पड़ता है, तो यह दिक्कत शुरू होती है। इसे मेडिकल भाषा में Radial Nerve Compression कहा जाता है। आइए समझते हैं कि यह समस्या क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और यह किन कारणों से होती है।

रेडियल नर्व क्या होती है?

क्लीवलैंड क्लिनिक और साइंसडायरेक्ट के अनुसार, हमारे हाथ को सुचारू रूप से चलाने में नसों का बहुत बड़ा योगदान होता है। रेडियल नर्व कंधे से शुरू होकर बांह, कोहनी और कलाई से होती हुई उंगलियों तक जाती है। इस नस का मुख्य काम हाथ की मांसपेशियों को सिग्नल देना है, जिससे हम कलाई और उंगलियों को ऊपर-नीचे या सीधा कर पाते हैं। हाथ से किसी सामान को पकड़ पाते हैं। अंगूठे और शुरुआती उंगलियों में महसूस (sensation) करने की क्षमता पाते हैं। जब इस नस पर किसी हड्डी, मांसपेशी या बाहरी दबाव के कारण खिंचाव या दबाव बनता है, तो नस का सिग्नल कमजोर पड़ जाता है।

Radial Nerve Compression के लक्षण क्या होते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इस समस्या की वजह से हाथ और उंगलियों के काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इसके आम लक्षण निम्नलिखित हैं;

  • उंगलियों और कलाई को सीधा करने में परेशानी।
  • हाथ और कलाई में दर्द।
  • सुन्नपन और झुनझुनी
  • पकड़ (Grip) कमजोर होना।

नस दबने के मुख्य कारण

रेडियल नर्व पर दबाव कई रोजाना की आदतों या चोट के कारण आ सकता है;

  • एक ही मूवमेंट बार-बार दोहराना।
  • गलत स्थिति में सोना या बैठना।
  • चोट या फ्रैक्चर।
  • सूजन या मेडिकल कंडीशन।

कब दिखाएं डॉक्टर को?

अगर आपको अपनी कलाई या उंगलियां हिलाने में दिक्कत आ रही है, दर्द कई दिनों तक ठीक नहीं हो रहा है, या हाथ का सुन्नपन बढ़ता जा रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। समय पर आराम देने, स्ट्रेचिंग, स्प्लिंट (पट्टी) लगाने या सही इलाज से नस पर पड़ा दबाव धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल