हाल ही में एक अध्ययन में बताया गया है कि सुबह के समय (Right time to drink coffee) कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, जो लोग सुबह-सुबह कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें हृदय रोग से मृत्यु का खतरा कम होता है। इसके अलावा, दिनभर कॉफी पीने वालों की तुलना में इन लोगों की मृत्यु दर भी कम होती है।