29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coffee Side Effects: अधिक मात्रा में कॉफी पीने से सेहत हो सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Coffee Side Effects: कॉफी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से ऑस्टियोपेरोसिस होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 Jul 2022, 3:38 PM IST

coffee_side_effects.jpg

Side effects of Coffee Coffee pine ke nuksan

Coffee Side Effects: आज के समय में ज्यादातर लोग कॉफी पीना पसंद करते है। कॉफी पीना लोगों की जरूरत बन गई है। कॉफी कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी महसूस होती है। इसलिए काम की थकान को दूर करने के लिए कई लोग कॉफी का सेवन करना पसंद करते है। लेकिन अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करना सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में कॉफी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते है। कॉफी पीने से शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

अधिक मात्रा में कॉफी पीने के नुकसान

1. अनिद्रा की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो दिमाग को उत्तेजित करने का काम करती है। जिसकी वजह से नींद नहीं आती और ये अनिद्रा का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़े: क्या आप भी अचार खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

2. पेट की समस्या बढ़ सकती
अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से पेट की समस्या बढ़ सकती है। कॉफी पीने से गैस्ट्रिन हार्मोन रिलीज होता है, जो कोलन की एक्टिविटी को बढ़ाने का काम करता है। जिसकी वजह से अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है।

3. हड्डियां कमजोर हो सकती
अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। क्योंकि कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होती है। इसलिए अधिक मात्रा में कैफीन लेने से हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा, ऑस्टियोपेरोसिस होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े: इन लोगों को भूलकर भी अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए नाशपाती का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

4. थकान की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से थकान की समस्या हो सकती है। क्योंकि कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होती है। अधिक मात्रा में कैफिन का सेवन करने से शरीर पहले से ज्यादा थका हुआ लगता है। जिसकी वजह से आलस आता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।