4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: ज्यादा मात्रा में करते हैं गर्म पानी का सेवन तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Health Tips: गर्म पानी का सेवन अक्सर स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य को कई सारे नुकसान हो सकते हैं, इसलिए जानिए गर्म पानी के सेवन से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 15 Jun 2022, 11:37 AM IST

ज्यादा मात्रा में करते हैं गर्म पानी का सेवन तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

side effects of drinking warm water

Health Tips: गर्म पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। गर्म पानी के ज्यादा मात्रा में सेवन से किडनी से लेकर बॉडी के अतिरिक्त अंगों को बहुत से नुकसान हो सकते हैं।

नसों में हो सकती है सूजन की समस्या
कई बार लोग गर्म पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन पसंद करते हैं, लेकिन इससे दिमाग की सेहत में सूजन भी आ सकती है, इसलिए जरूरत के अनुसार ही गर्म पानी को पीना चाहिए ताकि नसों में सूजन और दर्द की समस्या दूर रहे।

किडनी पर पड़ता है बुरा प्रभाव
किडनी की बात करें तो इसमें एक खास तरह का कैपलरी सिस्टम होता है, ये शरीर में एकत्रित हुए टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है,लेकिन ज्यादा मात्रा में गर्म पानी के सेवन से किडनी की सेहत के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसके कारण किडनी को सामान्य से फंक्शन करने में प्रॉब्लम आ जाती है।

अनिद्रा की हो सकती है समस्या
रात में सोने से पहले यदि गर्म पानी का सेवन कर लेते हैं तो अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इससे आपके रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर भी दबाव पड़ सकता है, इसलिए रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन न करें।

ब्लड प्रेशर की मात्रा सकती है बढ़
ज्यादा गर्म पानी के ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड प्रेशर की मात्रा बढ़ सकती है,आवश्यक मात्रा से ज्यादा मात्रा रक्त की कुल मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को कोई भी नुकसान न हो, वहीं ज्यादा मात्रा में गर्म पानी का सेवन हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं होता है।


यह भी पढ़ें: हाथों में महसूस होती है ऐसी समस्याएं हो सकता है आर्थराइटिस का संकेत, इसे नजरअंदाज करने की न करें गलती


डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।