scriptGarlic Side Effects: अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स | Side effects of Garlic Lahsun khane ke nuksan | Patrika News

Garlic Side Effects: अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2022 04:45:07 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Garlic Side Effects: अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में लहसुन सेवन करने से लिवर और पाचन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Garlic Side Effects: अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Side effects of Garlic Lahsun khane ke nuksan

Garlic Side Effects: लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन लहसुन फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती हैं। साथ ही पाचन संबंधी भी समस्या हो सकती है। इसलिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में
लहसुन खाने के नुकसान

लिवर समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से लिवर समस्या हो सकती है। क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं और इसकी वजह से लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: इन 4 चीजों को खाने के बाद भूलकर भी पानी पीना सेहत को पड़ सकता है महंगा
पाचन संबंधी समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से पेट फूलना, गैस, उल्टी, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
ब्लीडिंग की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि लहसुन में कुछ ऐसे गुण पाए होते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, तो आप लहसुन का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार होता है प्याज का रस और शहद, जानें इसके कमाल के फायदे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो