अध्ययन में पाया गया कि 11 से 24 साल की उम्र के बीच बच्चों में बैठने का समय 6 से 9 घंटे प्रतिदिन तक बढ़ गया। इससे मोटापा, असामान्य वसा का जमाव, शरीर में सूजन और दिल का बढ़ना जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने धमनियों के सख्त होने को बचपन और किशोरावस्था के मोटापे, इंसुलिन प्रतिरोध, हाई ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और दिल की बीमारियों के लिए एक नए खतरे के रूप में पहचाना है।