
smoking and tobacco affect eyes
Eye Care Tips: धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है, इसका असर वहीं आंखों के ऊपर भी पड़ता है। जैसे कि इनके सेवन से दिल की सेहत को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है वैसे ही आंखों के रोशनी के ऊपर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप इसके सेवन को कम नहीं करते हैं तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं ये इतना ज्यादा खतरनाक होती है कि आप नेत्रहीन तक हो सकते हैं।
जानिए आंखों को कैसे रखें स्वस्थ
आंखों की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं और आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि तक़रीबन तीन से चार लीटर पानी का सेवन जरूर करें, वहीं तंबाकू के सेवन को कम कर दें। खान-पान के ऊपर भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है, खाने में हरी सब्जियां,जैसे कि पालक, बथुआ, मेथी को डाइट में जरूर शामिल करें। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें, वहीं खुली हवा में भी जरूर जाएँ। कोशिश करें कि यदि ज्यादा तंबाकू या धूम्रपान करते हैं तो बिल्कुल बंद कर दें या कम कर दें।
यह भी पढ़ें:काली मिर्च और नींबू का गर्म पानी के साथ करें रोजाना सेवन, ये 5 बड़ी बीमारियां हो जाएंगी दूर
जो व्यक्ति रोजाना धूम्रपान करता है या तंबाकू का सेवन बहुत ही ज्यादा मात्रा में करता है उसे कोशिश करना चाहिए कि नियमित रूप से बॉडी का साथ में आंखों की भी जांच कराए। आंखों में दवाई और आई ड्राप का इस्तेमाल करते रहें और वहीं कोशिश करें कि धुंए से बचें और वहीं धूम्रपान करने वालों के पास में भी न रहें।
यह भी पढ़ें:गलती से दूषित पानी पी लेते हैं तो स्वास्थ्य को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, जानिए
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
29 May 2022, 2:46 PM IST
Published on:
29 May 2022, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.