2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smoking Side Effects: स्मोकिन करने से फेफड़ों को ही नही शरीर के अन्य अंगों को पहुंचता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Smoking Side Effects: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग सिगरेट पीने के शौकीन हो गए हैं। स्मोकिंग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। स्मोकिंग करने से न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 30 May 2022, 1:08 PM IST

Smoking Side Effects: स्मोकिन करने से फेफड़ों को ही नही शरीर के अन्य अंगों को पहुंचता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Smoking effects many body organs

Smoking Side Effects: सिगरेट पीना आजकल के युवाओं में ट्रेंड में चल रहा है। आज के समय में लड़के और लड़कियां स्मोकिंग शौक से करते हैं। स्मोकिंग करने से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन फिर स्मोकिंग करने वाले सेहत को ध्यान में न रखते हुए बैक टू बैक स्मोकिंग करते हैं। स्मोकिंग करने वाले को पता होता है कि स्मोकिंग करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।

स्मोकिंग करने से फेफड़ों के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों पर इसके गलत प्रभाव पड़ते हैं। सिगरेट के अंदर मौजूद निकोटिन सेहत का दुश्मन होता है। इसे निकलने वाला धुंआ आपपास में मौजूद व्यक्ति के लिए भी हानिकारक होता है। स्मोकिंग करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए स्मोकिंग करने से पहले इनके नुकसान के बारे में जान लें। आइए जानते हैं स्मोकिंग करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

स्मोकिंग करने के नुकसान

1. फेफड़ों के लिए नुकसानदायक
स्मोकिंग करना फेफड़ों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। स्मोकिंग करने की वजह से फेफड़े के कैंसर होने की खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। स्मोकिंग करते समय धुआं सीधे फेफड़ों में जाता है, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। पुरूषों के मुकाबले स्मोकिंग करने वाली महिलाओं को फेफड़ों के कैंसर होने की खतरा सबसे ज्यादा होती है।
यह भी पढ़े: इलायची के अधिक सेवन करने से हो सकती हैं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. हृदय के लिए नुकसानदायक
स्मोकिंग करना हृदय के लिए नुकसानदायक होता है। स्मोकिंग करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि स्मोकिंग करने से हृदय की धमनियां पतली होने लगती हैं, जिसकी वजह से खून का बहाव कम होने लगता है। साथ ही ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना भी 2 से 4 गुना तक बढ़ जाती है।

3. स्किन के लिए नुकसानदायक
स्मोकिंग करना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। स्मोकिंग करने की वजह से स्किन डैमेज होती है। क्योंकि सिगरेट से निकलने वाली हीट चेहरे और नाक को डैमेज करती है। जिससे होंठों का रंग काला हो जाता है और उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
यह भी पढ़े: इन 4 आयुर्वेदिक चीजों के भी हैं नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जानें इनके साइड इफेक्ट्स

4. शरीर की फूड पाइप के लिए नुकसानदायक
स्मोकिंग करना शरीर की फूड पाइप के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि हमारे शरीर की फूड पाइप शरीर में खाना पानी पहुंचती है। लेकिन फूड पाइप के मसल्स स्मोकिंग के धुएं की वजह से डैमेज हो जाते हैं। जिसकी वजह से पेट का एसिड गले में जाकर जलन पैदा करता है। लेटने और सांस लेने में परेशानी होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल