
Stomach Pain Home Remedies
Stomach Pain Home Remedies: जब व्यक्ति को पेट दर्द होता है तो सबसे पहले उसे गोली लेने की सलाह दी जाती है। पेट दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आज की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि लोगों का समय पर खानापीना बिगड़ गया है। साथ ही जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। इस वजह से भी पेट दर्द की समस्या बढ़ने लगी है। इन सब कारणों से पेट में अपच और गैस की समस्या बढ़ जाती है ओर पेट दर्द की समस्या देने लगती है। ऐसे में आज हम जानेंगे की कौनसे वो घरेलू उपाय (Stomach Pain Home Remedies) है जो आपकी पेट दर्द की समस्या से निजात दिला सकते हैं।
सौंफ का सेवन फायदेमंद
सौंफ (Stomach Pain Home Remedies) की तासीर ठंडी होती है। यह आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होती है। इससे पेट के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म करने में मदद मिलती है। ऐसे में सौंफ का सेवन पेट में गैस और सूजन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
प्रयोग विधि:सौंफ का उपयोग करने के लिए, एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे ठंडा करके पिएं। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से पेट दर्द में काफी आराम मिलेगा।
हींग का सेवन फायदेमंद
पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए हींग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। यदि आप पेट दर्द से राहत चाहते हैं, तो हींग का पानी पीना एक प्रभावी उपाय हो सकता है।
प्रयेाग विधि: इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें। इससे आपको पेट दर्द में जल्दी आराम मिलेगा।
गर्म सिकाई करें
यदि आपके पेट में हल्का दर्द महसूस हो रहा है, तो आप गर्म सिकाई (Stomach Pain Home Remedies) का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए एक हीटिंग पैड को कुछ समय के लिए अपने पेट पर रखें। गर्म सिकाई से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द तथा ऐंठन की समस्या में भी राहत मिलती है।
अदरक का सेवन फायदेमंद
पेट दर्द से निजात पाने के लिए अदरक का उपयोग किया जा सकता है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं।
प्रयोग विधि: लिए एक गिलास पानी में अदरक का एक टुकड़ा कद्दूकस करके डालें। इसे उबालें और फिर गैस बंद कर दें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें।
पुदीना का सेवन फायदेमंद
पुदीने का सेवन पेट दर्द (Stomach Pain Home Remedies) के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसके लिए एक कप पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियाँ डालकर 10 मिनट तक उबालें। फिर इस मिश्रण को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इसे दिन में दो से तीन बार पीने से पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत मिलेगी।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
22 Jan 2025 12:36 pm
Published on:
22 Jan 2025 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
