30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन लक्षणों से समझें खाने के बाद क्यों हो रही अपच? जानिए घरेलु उपाय

symptoms why indigestion is happening after eating : अनियंत्रित जीवनशैली व खानपान के कारण अब लोगों मेें पाचन संबंधी (digestive problems) समस्याएं तेजी से देखी जा रही हैं। इनसे बचाव के लिए बेहतर आहार व एक्टिविटी जरूरी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 11 Aug 2023, 1:24 PM IST

indigestion.jpg

Symptoms why indigestion is happening after eating : अनियंत्रित जीवनशैली व खानपान (lifestyle and eating habits) के कारण अब लोगों मेें पाचन संबंधी समस्याएं (digestive problems) तेजी से देखी जा रही हैं। इनसे बचाव के लिए बेहतर आहार व एक्टिविटी जरूरी हैं।

खाने के बाद पेट में गैस (Gas and indigestion) और अपच होना आजकल आम बात है। इसकी बड़ी वजह है बिगड़ा हुआ खान-पान और बदलती हुई लाइफस्टाइल। लोगों को ज्यादातर चटपटा व मसालेदार खाना पसंद है, वे मजे से इन चीजों को खा तो लेते हैं, लेकिन जब इन्हें पचाने की बात आती है तो पाचन तंत्र ऐसा कर पाने में नाकाम रहता है और उन्हें गैस, अपच व कब्ज की शिकायत हो जाती है।
- डॉ. राकेश नागर, आयुर्वेद विशेषज्ञ, एनआइए, जयपुर

यह भी पढ़े-चोट से ऐसे बचाएं शरीर का हर अंग, जानिए कौनसी व्यायाम प्रक्रिया अपनानी चाहिए |

कुछ वक्त पहले तक पेट में गैस की समस्या सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही देखने को मिलती थी, लेकिन मौजूदा वक्त में बड़े से लेकर बच्चे तक इस समस्या से परेशान रहते हैं। यहां हम खाना खाने के तुरंत बाद पेट में गैस बनने के लक्षण, कारण और उपायों के बारे में बता रहे हैं।

Symptoms of indigestion संभावित लक्षण
पेट भरा-भरा सा रहना, भूख न लगना, खट्टी डकारें आना, सिरदर्द होना, सांसों से बदबू आना, पेट में सूजन जैसा लगना, सुस्ती महसूस होना, पेट में गैस बनने लगना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। साथ ही यह समस्या खाना ज्यादा खा लेने से, लंबे समय तक भूखे रहने से, तीखा व मसालेदार एवं ज्यादा तली हुई चीजें खाने से, धूम्रपान करने से, ज्यादा चिंता करने से, जल्दी-जल्दी खाने से, ऐसा खाना, जिसे आपका पेट जल्दी से नहीं पचा पाता हो, आदि के कारण होने लगती है।

यह भी पढ़े-क्रैश डाइट : तुरंत वजन घटाने का बेस्ट तरीका, लेकिन पहले जान लें रिस्क के बारे में

- जहां तक संभव हो बाहर के खाने से बचें। खाने को धीर-धीरे खाएं। जितनी भूख हो, उससे एक रोटी कम ही खाएं।
- तली हुई, तीखी व मसालेदार चीजों से परहेज करें। ज्यादा देर तक भूखे न रहें।
- धूम्रपान बिल्कुल ही न करें।
- नियमित रूप से योग और प्राणायाम या व्यायाम करें।

- गैस न बने, भूना सौंफ भी मुंह में दबाएं रखें
- सुबह खाने से 3 घंटे पहले या फिर डिनर के 3 घंटे बाद एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास गर्म पानी में उबालकर पीएं।

यह भी पढ़े-ऊपर वाले की तुलना में नीचे वाला बीपी अधिक नुकसानदायक, जानें कैसे कम होता है बीपी

- अजवाइन व सेंधा नमक एकसाथ पीसकर लें। खाली पेट ले सकते हैं।
- गैस बनें तो भूना सौंफ चूसते रहें।
- नारियल पानी भी इस समस्या को आसानी से दूर की जा सकती है।
- नींबू पानी भी राहत प्रदान कर सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीएं।
- घी और गोंद के काढ़े में थोड़ा-सा गुड़ मिलकर सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल