31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यस्त जीवन में भी स्वस्थ रहने के लिए 10 बातों का रखें ध्यान

बिजनेस या जॉब के चलते हर व्यक्ति इतना व्यस्त है कि अपने लिए समय नहीं निकाल पाता है। इस वजह से कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। यहां जानते हैं 10 उपायों के बारे में जिनसे आप फिट रह सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

1-अगर ऑफिस या बिजनेस सेंटर पास है तो गाड़ी का इस्तेमाल करने की बजाय पैदल ही आए-जाएं।
2-ऑफिस में लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। रोजाना 3 मिनट सीढ़ियों चढने से हृदय स्वस्थ रहता है।
3-ऑफिस में 1-2 घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें। थोड़ी वॉक करें। हल्के फुल्के योग-एक्सरसाइज कर सकते हैं।
4 -बाहर का भोजन खाने की जगह घर से टिफिन ले जाएं। ऑफिस टेबल पर नहीं, सहकर्मियों संग कैंटीन में लंच करें।
5 -डेली प्लान बनाएं। इससे काम आसान होगा और स्टे्रस से बचाव होगा।एक दिन ऑफ लेकर रेस्ट करें।
6-रोजाना 30 मिनट हॉबी के लिए दें। इसमें आप चाहें तो किताबें पढ़ें, म्यूजिक सुने या फिर दोस्तों के साथ बातें करें।
7 -रात में गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें। इससे आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है और आंखों का आईबॉल फैलता है। नींद देरी से आती है।
8- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सूखे मेवे खाएं। इम्युनिटी अच्छी होने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
9 -लोगों से मिलना-जुलना जारी रखें। इससे आपकी न केवल याद्दाश्त अच्छी होती है बल्कि तनाव भी दूर होता है।
10- हर प्रकार के नशे से दूर रहें। नशे से कुछ देर के लिए आराम भले ही मिलता है लेकिन इससे नुकसान होता है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल