31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banana Side Effects: इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें केला का सेवन, खाया तो सेहत को पड़ सकता है महंगा

Banana Side Effects: केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। केला कई सारे गुणों से भरपूर होता है। लेकिन केला के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में केला के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 22 Aug 2022, 2:36 PM IST

Banana Side Effects: इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें केला का सेवन, खाया तो सेहत को पड़ सकता है महंगा

These things should not be taken with banana

Banana Side Effects: केला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोगों को रोजाना एक केला का सेवन जरूर करना चाहिए। केला में विटामिन ए, विटामिन बी6, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। केला आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन केला फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन केला के साथ करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको केला के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन केला के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए

इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें केला का सेवन

1. अमरूद
केला के साथ भूलकर भी अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला और अमरूद एक साथ खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इन दोनों एक साथ सेवन करने से एसिडिटी, गैस, मिचली आना, सिरदर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़े: अंकुरित चना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. दही
केला के साथ भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला और दही एक साथ खाने से पेट की अम्लीयता बढ़ती है। जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए दही खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही केला का सेवन करना चाहिए।

3. पानी
केला के साथ भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला और दही एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, सर्दी, खांसी और जुकाम की भी शिकायत हो सकती है। इसलिए हमेशा केला खाने के आधे से 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
यह भी पढ़े: सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

4. संतरा
केला के साथ भूलकर भी संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला और संतरा एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए केला के साथ किसी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल