30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार का सेवन करें, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा नहीं, वरना हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

Side Effects Of Eating Pickles: आचार का सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसको ज्यादा खाने से सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 9 Oct 2023, 5:31 PM IST

Side Effects Of Eating Pickles

Side Effects Of Eating Pickles : आचार का सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसको ज्यादा खाने से सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं

Health Tips: आचार का सेवन भारत के हर घर में किया ही जाता है, ये खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है, वहीं बहुत सारे लोगों को आचार इतना पसंद होता है कि इसके बिना उन्हें खाना फीका लगता है, लेकिन आचार स्वाद में जितना बेहतरीन होता है उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक। आचार के ज्यादा मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसी यूरिक एसिड का बढ़ जाना, कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो जाना आदि। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आचार का सेवन आपको सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। जानिए आचार के सेवन से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

रोजाना आचार के सेवन से सेहत को ये 5 बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं:

1.बॉडी में हो सकती है सूजन की समस्या
आचार का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको बॉडी में सूजन की समस्या हो सकती है, आचार को ज्यादा समय तक जिन प्रिज़र्वेटिव्स में रखा जाता है, वे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक साबित हो सकते हैं। इनका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाता है तो शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है, इसलिए सिमित मात्रा में ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

2.कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकती है हाई
यदि आप ज्यादा मात्रा में आचार का सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है। इसे नमी और जल्दी खराब न हो से बचा के रखने के लिए तेल और मसाला बहुत ही ज्यादा मात्रा में डाला जाता है, जो कि कोलेस्ट्रोल के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि आचार का सेवन ज्यादा मात्रा में बिल्कुल न करें।

3.पेट हो सकता है खराब
ज्यादा मात्रा में आचार खाते हैं तो ये धीरे-धीरे जाके शरीर में तेजाब बनने लग जाता है, जिसकी वजह से गैस, कब्ज, पेट दर्द के जैसी अन्य समस्याएं होने लग जाती हैं, इसलिए ज्यादा मात्रा में आचार का सेवन आपको नहीं करना चाहिए।

4.हाई ब्लड प्रेशर की बढ़ सकती है समस्या
आचार का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, क्योंकि इसमें तेल-मसाले, नमक बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर में नमक की मात्रा बहुत ही ज्यादा बढ़ सकती है, जिसके सेवन से हाइपरटेंशन, दिल और किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

5.हो सकती है अल्सर और एसिडिटी की समस्या
आचार के ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको एसिडिटी और अल्सर जैसी अन्य कई सारी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आचार का ज्यादा मात्रा में सेवन आपको नहीं करना चाहिए, ताकि पेट की सेहत स्वस्थ रहे और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाएँ।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।