
what is Tuberculosis
Health Tips:टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरी व्यक्ति को आसानी से फ़ैल सकती है। टीबी की बीमारी से बचाव करने के लिए कुछ ऐसे जरूरी उपाय हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं, टीबी की बीमारी से पीड़ित रहते हैं तो डॉक्टर से इसका इलाज तुरंत कराने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, इसलिए जानिए कि टीबी की बीमारी से यदि आप खुद का बचाव करना चाहते हैं तो कौन- कौन से उपायों को अपना सकते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ इन बीमारियों से दूर रखने में मददगार साबित होंगें।
जानिए कि टीबी की बीमारी क्यों होती है
टीबी की बात करें तो ये एक प्रकार से बैक्टेरिया के कारण होती है, इसे आमतौर पर माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस भी कहा जाता है, इस बीमारी के संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा तब होता है जब टीबी की बीमारी का पीड़ित मरीज खांसता या छींकता है, और कोई आस-पास बैठे हुए दूसरा व्यक्ति इन ड्रॉप्लेट्स को इन्हेल कर लेता है। यदि टीबी की बीमारी का सही तरह से इलाज किया जाता है तो इस बीमारी से जल्द से जल्द निजात पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 चीजों के साथ करें ग्रीन टी का सेवन, मिलेंगे ये चमत्कारिक फायदे
जानिए कि टीबी की बीमारी से खुद को कैसे प्रोटेक्ट किया जा सकता है
-जब संक्रमित व्यक्ति को पता चल जाता है कि उसे टीबी है, ऐसे में उसे कोशिश करना चाहिए कि बाहर ज्यादा न निकलें, वहीं फेस में हमेसा मास्क लगा के रखें।
-संक्रमित व्यक्ति को कोशिश करना चाहिए कि कुछ हफ्तों तक अपने साथ किसी भी बच्चे को न रखें, वहीं अन्य सदस्य भी संक्रमित व्यक्ति से दूरी बना के रखें , क्योंकि ये बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति को आसानी से फैल जाती है।
-कमरे को प्रॉपर तरीके से वेन्टीलेट करें।
-टीबी से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।
यह भी पढ़ें: पेट में गैस के कारण अक्सर होता है सिरदर्द, तो इन घरेलू उपायों को आजमाएं और पाएं तुरंत आराम
-कोशिश करें कि शराब, सिगरेट का सेवन ज्यादा मात्रा में कभी न करें, क्योंकि ये भी टीबी की बीमारी का प्रमुख कारण बन सकते हैं।
-ट्यूबरकुलोसिस जिन जर्म्स की वजह से होता है वे अक्सर छोटे स्थानों में ज्यादा तेजी से फैलते हैं, ऐसे में कोशिश करें कि बंद स्थानों में ज्यादा देर तक न रहे, खिड़की को खोल के रखें ताकि अंदर की हवा बाहर निकल जाए।
-टीबी के मरीज कोशिश करें कि रोजाना मेडिटेशन, व्यायाम जरूर करें ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएँ।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
27 May 2022, 1:51 PM IST
Published on:
27 May 2022, 1:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.