29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप जानते हैं? कुछ लड़कियों में पीरियड जल्दी क्यों आ जाता है? कारण और सावधानी

आमतौर पर पीरियड (Period) लेट होने पर परेशानी होती है, लेकिन कुछ लड़कियों में यह बहुत जल्दी, 7 साल की उम्र में भी शुरू हो जाता है। भारत में औसतन लड़कियों में पीरियड 12 साल की उम्र में आता है, जबकि अमेरिका में यह 16-17 साल की उम्र में होता है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 12 Jan 2025, 11:16 AM IST

महिलाओं ने मासिक धर्म के दौरान 12% तेजी से प्रतिक्रिया की और 25% कम गलतियां कीं

महिलाओं ने मासिक धर्म के दौरान 12% तेजी से प्रतिक्रिया की और 25% कम गलतियां कीं


आमतौर पर पीरियड (Periods) मिस होने पर या लेट होने पर चिंता होती है। लेकिन कुछ लड़कियों में पीरियड (Periods) बहुत जल्दी, 7 साल की उम्र में भी शुरू हो जाते हैं। भारत में औसतन पीरियड (Periods) 12 साल में शुरू होता है, जबकि अमेरिका में 16-17 साल की उम्र में। लेकिन एक अध्ययन के अनुसार 10 से 15% लड़कियों में पीरियड 7 साल से पहले ही आ जाता है जिसे प्रीकोशियस प्यूबर्टी कहते हैं। कई कारण हैं जिनसे पीरियड (Periods) जल्दी आ सकता है। एक कारण बचपन में मोटापा बढ़ना है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन (Estrogen hormone) ज्यादा बनता है जो पीरियड (Periods) को जल्दी शुरू कर सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम व्यायाम और ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से बच्चों का बीएमआई बढ़ रहा है। जंक फूड में शुगर और फैट ज्यादा होता है जिससे हार्मोनल असंतुलन होकर पीरियड अनियमित (Period irregular) हो सकता है। जीन भी एक कारण हो सकते हैं। जिन लड़कियों के परिवार में जल्दी पीरियड (Period) आने की हिस्ट्री है, उनमें भी जल्दी पीरियड (Period) आने की संभावना ज्यादा रहती है।

यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड और PCOS से बढ़ सकता है डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा


कुछ रसायन भी शरीर के हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले कुछ केमिकल शरीर में एस्ट्रोजन का काम करते हैं, जिससे पीरियड (Period) जल्दी आ सकता है।


गरीबी भी एक कारण हो सकता है। गरीबी की वजह से तनाव रहना हॉर्मोन्स को असंतुलित कर सकता है जिससे पीरियड (Period) जल्दी आने की आशंका रहती है। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में भी बच्चों का वजन बढ़ा और तनाव भी बढ़ा जिससे कुछ लड़कियों में पीरियड (Period) जल्दी आ गया।

यह भी पढ़ें-सेफ पीरियड कैलकुलेटर:: प्रेगनेंसी से बचने के लिए जानें अपना सेफ पीरियड

पीरियड जल्दी (Early periods) आने से शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। लड़कियां भावनात्मक रूप से तैयार नहीं हो पातीं। इससे शर्मिंदगी या उलझन भी हो सकती है। जल्दी पीरियड (Early periods) आने से हड्डियां जल्दी विकसित होकर लंबाई रुक सकती है। इससे आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) , हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

इसलिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों को शारीरिक और मानसिक सहयोग दें और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें।

पीरियड जल्दी आने के कारण Reasons why periods come early

  1. हार्मोनल असंतुलन: शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतुलन पीरियड्स को जल्दी शुरू कर सकता है।
  2. पर्यावरणीय प्रभाव: प्लास्टिक, केमिकल, और हार्मोनल डिसरप्टर्स के संपर्क में आने से भी इसका खतरा बढ़ सकता है।
  3. पोषण का प्रभाव: अनहेल्दी डाइट या अत्यधिक फैट वाली डाइट से हार्मोनल परिवर्तन हो सकते हैं।
  4. तनाव और मानसिक स्वास्थ्य: तनावग्रस्त जीवनशैली बच्चों के विकास पर असर डाल सकती है।
  5. अनुवांशिक कारण: अगर परिवार में किसी को जल्दी पीरियड हुआ हो, तो यह पीढ़ी दर पीढ़ी भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।