सर्दियों में फ्लू और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। इस बारे में सीके बिरला अस्पताल, दिल्ली की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रियंका सुहाग कहती हैं, "गर्भवती महिलाओं को फ्लू से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए।" इसके साथ ही, संतुलित आहार और जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।