सवाल- गर्दन में दर्द है। ज्यादा देर बैठा नहीं जाता। मैं काफी परेशान हूं। कोई इलाज बताएं?
अजय सिंह
जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं। छोटी उम्र में कमर, गर्दन दर्द का कारण कम्प्यूटर के सामने बैठना, बैठने की गलत मुद्रा या फिर कई घंटे टीवी व मोबाइल देखना हो सकता है। इससे बचें। बैठने के सही तरीके व गर्दन की एक्सरसाइज से आराम मिलेगा। अगर फिर भी आराम नहीं मिल रहा है तो हड्डी से जुड़े डॉक्टर को दिखाएं।