हिसार,रोहतक: Coronavirus के इस दौर में इसके बढ़ते कहर को देखते हुए पूरी दुनिया में जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन बनाए जाने की मांग उठ रही है। इसी बीच राहत भरी खबर है कि (ICMR) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) और भारत बायोटेक ने मिलकर वैक्सीन (COVAXIN) बनाने का दावा बीते दिनों किया था। तमाम परीक्षणों से गुजरने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित (PGIMS Rohtak) पीजीआईएमएस में इस वैक्सीन का मनुष्यों पर ट्रायल शुरू हो गया है, और यह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।