7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस की बिगड़ी तबीयत, नई बीमारी से पीड़ित होने का हुआ खुलासा

Bruce Willis: हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस इन दिनों काफी गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर ने गंभीर बीमारी के चलते एक साल पहले अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली थी। अब उनके परिवार ने एक और घोषणा करके बताया है कि उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 Feb 2023, 12:36 PM IST

Actor Bruce Willis suffers from Frontotemporal Dementia, says family

Actor Bruce Willis suffers from Frontotemporal Dementia, says family


परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ब्रूस की बिमारी की जानकारी


ब्रूस की स्वास्थय संबंधी जानकारी उनकी बेटी रुमर विलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने ब्रूस की बिमारी के बारे में बताते हुए लिखा, "साल 2022 में ब्रूस को वाचाघात होने की घोषणा के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और अब हमे पता लगा है कि ब्रूस को फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया (एफटीडी) नाम की बीमारी भी हुई है। बातचीत में दिक्कत इस बीमारी का एक लक्षण है। यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन फिर भी हमें ब्रूस की सपष्ट बीमारी के बारे पता लगना एक राहत की बात है।"


यह भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब विजेता एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च का निधन, काफी समय से थीं बीमार

इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं ब्रूस विलिस

बता दें, ब्रूस ने 1980 के दशक में अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'द वर्डिक्ट', 'मूनलाइटिंग', 'द बॉक्सिंग', 'हॉस्टेज', 'आउट ऑफ डेथ', 'ग्लास' शामिल हैं। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 1988 में आई जॉन मैक्लैन की फिल्म 'डाई हार्ड' से मिली। यह फिल्म विलिस की पहली बड़ी फ्रेंचाइजी बनीं। ब्रूस ने हॉलीवुड की फेमस सीरीज फ्रेड्स में भी गेस्ट एपीरिएंस दिया था। अपने 4 दशक के करियर में ब्रूस को 2 एमी अवार्ड मिले हैं। वहीं, सालभर पहले परिवार ने बताया था कि अब ब्रूस बोल नही पाते हैं। ऐसे में वह फिल्मी दुनिया से दूनी बना रहे हैं।


क्या है फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया?


फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया से व्यवहार में बदलाव, बोलने और लिखने में कठिनाई होती है। फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया में पीड़ित व्यक्ति के व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव आ जाता है। इस बीमारी के चलते मरीज को बोलने और समझने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: मार्वल की फिल्म 'एंट मैन 3' ने भारत में की दमदार ओपनिंग, जानिए फिल्म को मिल रहे हैं कैसे रिएक्शन?