7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मशहूर एक्टर हैरी जॉनसन का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Harry Johnson Passed Away: फेमस एक्टर का निधन हो गया है। जिसकी वजह से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Jan 2024, 2:53 PM IST

actor_harry_johnson_passes_away.jpg

फेमस एक्टर का हुआ निधन

Harry Johnson Died: सिनेमाजगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस खबर के बाहर आते ही हर तरफ मातम का माहौल बना हुआ है। जाने-माने एक्टर के इस दुनिया को अलविदा कहने से फैंस भी मायूस हो गए हैं। एक्टर हैरी जॉनसन (Harry Johnson) की मौत हो गई है। उन्होंने लम्बे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

लंबी बीमारी की वजह से हुआ निधन (Harry Johnson Died)
बता दें, एक्टर हैरी जॉनसन की पत्नी क्रिस्टियन ने उनके निधन की पुष्टि की। हैरी जॉनसन को 'हैरी एंड लुईस', 'बैटलस्टार गैलेक्टिका', 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में अभिनय करने के लिए जाना जाता था। उनके ऐसे चले जाने से हॉलीवुड में हर तरफ दुख के बादल छाए हुए हैं।

एक्टर एक बेहद मिलनसार इंसान थे। अपने को-स्टार्स के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे। अपनी बातों से वो सभी का दिल जीत लेते थे और उन्हें अपने काम को और भी एंटरटेनिंग बनाने की आदत थी। लेकिन एक बीमारी के आगे वो जिंदगी की जंग हर गए।