7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका से आई भविष्यवाणी- 2024 में फिर जीतेंगे पीएम मोदी; राम मंदिर के लिए अमेरिकी सिंगर मना रही दीवाली

अमेरिकन सिंगर Mary Millben ने पीएम मोदी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोलीं- ”मई में फिर से जीतेंगे। जानें राम मंदिर पर क्या कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 22 Jan 2024, 10:05 PM IST

african-american_actor_and_singer_mary_millben_with_pm_modi.jpg

मशहूर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आई हैं। मिलबेन ने 2024 के लोकसभा चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए पीएम मोदी को सर्वश्रेष्ठ नेता बताया है। पीएम की तारीफ करते हुए मिलबेन ने यह भी दावा कर दिया है कि प्रधानमंत्री 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने की राह पर हैं।

मिलबेन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी आम चुनाव जीतेंगे। इसी दौरान मिलबेन ने प्रधानमंत्री को सर्वश्रेष्ठ नेता भी कहा।

यह भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान, आमिर समेत किसी मुस्लिम एक्टर को नहीं मिला न्योता, देखें 40 लोगों की लिस्ट, एक बड़े हीरो का नाम

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेता और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि वह 22 जनवरी को "दिवाली मनाएंगी" मिलबेन ने कहा, “यह समारोह (प्राण प्रतिष्ठा) लगभग दूसरी दिवाली जैसा लगता है। मैं दिवाली (22 जनवरी को) मनाने जा रहा हूं।' मुझे दुख है कि मैं समारोह के लिए शारीरिक रूप से भारत में नहीं रहूंगी, लेकिन मैं निश्चित रूप से इसका जश्न मनाऊंगा। इस समारोह के बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह एक ऐसा क्षण है जहां सभी लोग जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे, और यही आस्था की सुंदरता है..."