23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एवेंजर्स..’ का नया ट्रेलर जारी, सुपरविलेन से लड़ने को तैयार सुपरहीरोज की फौज

इससे पहले भी फिल्म का एक ट्रेलर जारी किया जा चुका है
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 08, 2018

Avengers: infinity war

Avengers: infinity war

हॉलीवुड की हिट सीरीज एवेंजर्स की आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस सीरीज की यह फिल्म काफी खास होने वाली है। फिल्म में दर्जनों सुपरहीरो नजर आने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म का एक ट्रेलर जारी किया जा चुका है। दोनों ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। दूसरे ट्रेलर में ज्यादा रोमांच दिखाया गया है।

दर्जनों सुपरहीरोज की सुपरपॉवर एक साथ:
इस फिल्म में दर्जनों सुपरहीरोज की सुपरपॉवर एक साथ देखने को मिलेगी। ये सभी सुपरहीरो विलेन थनोस से भिड़ते नजर आएंगे। ब्लैक पैंथर अपनी पूरी पलटन को लेकर सुपर विलेन से भिड़ने लौटा है। फिल्म का जो ट्रेलर जारी किया गया है, उसमें ब्लैक पैंथर्स अपने वार स्लोग्न गाते हुए दुश्मन पर हमले की तैयारी में हैं।

'क्वांटिको सीजन 3' का प्रोमो जारी, प्रियंका की अदाएं और मारधाड़

दर्जनों सुपरहीरो और एक सुपरविलेन:
इस बार फिल्म में बहुत सारे एवेंजर्स होंगे लेकिन सामने सिर्फ एक सुपरविलेन होगा। इस विलेन का मुलाबला ब्लैक पैंथर्स अकेले नहीं कर सकते। ब्लैक पैंथर्स का साथ देने के लिए आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर मैन, ब्लैक विडो, हल्क भी जंग लड़ते नजर आएंगे।

जल्द शुरू होगा जुरासिक वर्ल्ड के तीसरे पार्ट पर काम , ट्रेवोरो की वापसी

इन्फिनिटी स्टोन पाने के लिए जंग:
इस फिल्म में एवेंजर्स और सुपरविलेन के बीच इनफिनिटी स्टोन पाने के लिए जंग छि‍ड़ेगी। सुपरविलेन थनोस इनफिनिटी स्टोन की खोज में है और सारे सुपरहीरो मिलकर उसे रोकने की कोशिश करेंगे। हालांकि इतने सारे सुरपहीरोज पर एक अकेला थनोस भारी पड़ता नजर आएगा। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इनफिनिटी वॉर के इस वीडियो को 24 घंटे में 19 लाख से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी इंटरनेट पर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 27 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।