आयशा ने कहा शोएब मलिक संग उनका फोटोशूट एक साल पहले हुआ था, लेकिन कंट्रोवर्सी को देखते हुए मीडिया ने उसे गलत तरह से यूज किया गया।
आयशा ने आगे बताया कि, मैंने शोएब मलिक के साथ एक प्रोफेशनल फोटोशूट कराया था। अगर किसी का अफेयर चल रहा होगा तो वो लोग इस तरह का फोटोशूट कराकर उसे ऑनलाइन पोस्ट नहीं करेंगे। शादीशुदा लोगों के अफेयर्स की बात उन्हें हमेशा परेशान कर देती है। आयशा ने कहा- मैं कभी किसी मैरिड मैन के साथ रिलेशनशिप में आने की बात सोच भी नहीं सकती हूं।