4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के बाद अब भारत में भी धूम मचाने आने वाली है Marvel’s Black Widow

हॉलीवुड मूवी ब्लैक विडो ने इस समय धूम मचा रखी है। अमरीका के लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में स्कारलेट जोहानसन का कहना है कि ये बाकी और फिल्मों से काफी अलग है और पहले से बेहतर भी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Sharma

•

Updated: 17 Jul 2021, 2:02 AM IST

BLACK WIDOW STARRING SCARLETT JOHANSSON COMING IN INDIA ON OTT

BLACK WIDOW STARRING SCARLETT JOHANSSON COMING IN INDIA ON OTT

नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्कारलेट जोहानसन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही उनकी हॉलीवुड मूवी ब्लैक विडो भी इन दिनों खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक उनकी फिल्म अमरीका में रिलीज हो गई है। इसको देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाली स्कारलेट जोहानसन अब तक मार्वल की 7 फिल्मों में ब्लैक विडो के रोल में नजर आ चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार भी स्कारलेट अपने पुराने किरदार नताशा रोमनॉफ को निभा रही हैं। ब्लैक विडो का किरदार ज्यादातर लोगों को पसंद हैं और इस बार कहा जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों के लिए फिल्म में क्या कुछ खास है। ये दर्शकों को पहले जान लेना चाहिए।

खुशी की बात यह है कि ब्लैक विडो अमरीका में रिलीज होने के बाद अब भारत में भी रिलीज होने जा रही है। भारत में भी हॉलीवु़ड फिल्मों के दीवानों की कोई कमी नहीं है। भारत के लोगों के बीच कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में हैं जिनका बेसब्री से इंतजार भारतीय दर्शकों को होता है। इस लिस्ट में ब्लैक विडो का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: साइंस के मुताबिक यह है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

अमरीका के साथ-साथ भारत में भी लोगों ने इस किरदार को खूब पसंद किया है और अब इस किरदार पर ही पूरी एक फिल्म रिलीज हुई हैं। ऐसे में ये दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि अमरीका के सिनेमाघरों में तो फिल्म ने दस्तक दे दी है लेकिन भारत में फिल्म रिलीज को लेकर शायद अभी थोड़ा वक़्त लग सकता है।

वहीं, स्कारलेट जोहानसन भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि ये बाकी और फिल्मों से काफी अलग है और पहले से बेहतर भी। लेकिन इस फिल्म के बाद वो ब्लैक विडो के किरदार को कभी नहीं निभाएंगी। उनका मानना है कि हाई नोट पर ये किरदार छोड़ना उनके लिए अच्छा रहेगा।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान से ही सभी राज्यों के सिनेमाघर लगभग बंद ही हैं। इसी वजह से अभी फिल्म को यहां रिलीज नहीं किया जाने वाला है। फिल्म OTT platforms पर ही मिल सकती है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अगर आगे हालात थोड़े सुधरते हैं तो ब्लैक विडो को भारत में रिलीज किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन