12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रैड पिट ने मांगी माफी, तो जेनिफर फूट-फूटकर रोईं

पिट कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि वह जेनिफर तक पहुंचकर उनसे माफी मांग सकें...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 2 Sep 2017, 8:43 PM IST

bard pitt

bard pitt

अभिनेता ब्रैड पिट ने अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन से 'अनुपस्थित पति' कहलाने और एंजेलिना जोली की खातिर उन्हें छोडऩे को लेकर कथित तौर पर माफी मांगी है। जोली ने पिछले सितंबर में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। हॉलीवुड के इन दोनों बड़े सितारों ने दो साल पहले ही शादी की है और दोनों साल 2004 से रिश्ते में थे। इन दोनों के 6 बच्चे हैं।


खबरों के मुताबिक, पिट कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि वह जेनिफर तक पहुंचकर उनसे माफी मांग सकें। एक सूत्र ने बताया कि वह अपने द्वारा किए गए उन सभी कार्यों के लिए माफी मांगना चाहते हैं, जो उन्हें करने चाहिए थे और जो उन्होंने वास्तव में किए हैं। यह बातचीत ब्रैड और जेन के बीच हुई अब तक की सबसे विस्तृत बातचीत है।

A post shared by Jennifer Aniston (@jenniferanistononline) on


सूत्र के मुताबिक, जब पिट ने माफी मांगी, तब पिछले सभी दर्द फिर बाहर आ गए। "जेन अपनी भावनाओं पर काबू रखे हुए थीं। कई सालों से दबाकर रखी पिछली सभी दर्द भरी यादें बाहर आ गईं और वह फूटकर रोने लगीं।"


इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि पिट ने माना है कि वह कभी भी एक अच्छे साथी नहीं बन सके। "उन्होंने जेन से अनुपस्थित पति बनने के साथ शराबी और उनका वक्त खराब करने के लिए माफी मांगी है।" जेनिफर ने अब अभिनेता जस्टिन थेरॉक्स से शादी कर ली है, उन्होंने पिट की माफी को स्वीकार कर लिया है।