कैमरून का जन्म 30 अगस्त 1972 को कैलीफोर्निया में हुआ था। 16 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। जब वो 17 साल की थीं, तब वो एक मैगजीन की कवर गर्ल बन गईं। 1992 में उन्होंने एस एंड एम लेदर फैशन लिग्नियर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। हालांकि, उनके ये फोटो कभी भी रिलीज नहीं किए गए। इसके अलावा जहां तक उनकी डेब्यू फिल्म द मास्क की बात है, तो इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन एक्टिंग का अनुभव न होने के कारण उन्होनें एक्टिंग की विधिवत ट्रेनिंग ली। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस होने की वजह से वो रातोंरात फेमस हो गईं। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड 2240 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद उनके पास निर्माताओं की लाइन लग गई, जिनमें से उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते।