
फेमस डांसर की बिस्कुट खाने से हुई मौत
Popular Dancer Orla Baxendale Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर आ रही है। 25 साल की डांसर का निधन हो गया है। डांसर ओर्ला बैक्सेंडेल की मौत की वजह सुन हर कोई हैरान हो गया है। उन्हें न कोई बीमारी थी न हीं उनका एक्सीडेंट हुआ और न हीं उन्होंने सुसाइड किया है। डांसर की मौत एक बिस्कुट खाने से हुई है
बिस्कुट खाने से हुई डांसर की मौत
हॉलीवुड सिंगर की मौत की वजह सुनकर किसी ने यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे कोई बिस्कुट खाने से मर सकता है। बता दें, न्यूयॉर्क की डांसर ने जैसे ही बिस्कुट खाया वो कोमा में चली गईं। बिस्कुट खाने से उनके बॉडी ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया था इलके बाद कई हफ्तों तक वह हॉस्पिटल में एडमिट रही। जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रहीं। लेकिन बिस्कुट के आगे वो अपनी जिंदगी हार गईं। आईये जानते हैं आखिर ये कैसे हुआ कि एक बिस्कुट कैसे किसी की जान ले सकता है।
पार्टी में हुई थी हालत खराब
डांसर ओर्ला बैक्सेंडेल को बिस्कुट काफी पसंद था। वह अक्सर अपने घर पर चाय और बिस्कुट खाती थी कुछ समय पहले वह एक पार्टी में गई थी। जहां उन्होंने बिस्कुट खाया और तुरंच उनकी हालत बिगड़ गई। अब पता चला है कि 11 जनवरी को डांसर की मौत हुई है। जांच में पता चला कि डांसर ने जो बिस्कुट खाया था उसमें मूंगफली थीं और ओर्ला बैक्सेंडेल को नट से एलर्जिक थीं। ऐसे में ये बिस्कुट खाते ही उन्हें रिएक्शन हो गया। उनकी इस मेडिकल कंडीशन को ‘एनाफिलेक्टिक शॉक’ कहते हैं।
Published on:
27 Jan 2024, 9:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.