हर साल की तरह इस साल भी क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स अमेरिका में संपन्न हुआ। उस दौरान हॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स इस इवेंट में शरीक हुए। पर इस बार एमी अवार्ड्स में अगर कोई लाइमलाइट में रहा तो वो थीं टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की पूरी टीम। इस शो को इस साल कई अवॅार्ड से नवाजा गया। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' टीवी शो ने नोमिनेशन की 15 कैटेगरी में से सात अवार्ड जीते, जबकि गेस्ट कैटेगरी में अश्वेत कलाकार छा गए। साथ ही इस साल 'गेम ऑफ थ्रोन्स ' को बेस्ट ड्रामा सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।