Fast X गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें डोमेनिक टोरेटो के रोल में विन डीजल की वापसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गुरुवार को मॉर्निंग शोज में भी फिल्म की ऑडियन्स ऑक्यूपेंसी 15% के करीब थी, जो रात के शोज में बढ़कर 26% तक पहुंच गई। जाहिर है कि अमेरिकन एक्शन फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' अपने कार चेजिंग सीन्स और खतरनाक स्टंट के लिए हमेशा हिट रही है। भारत में भी इस फ्रेंचाइजी की लंबी फैन फॉलोइंग है।