गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) दिखाई दी थीं। उनके अलावा इस मल्टीस्टारर फिल्म में लक तिवारी, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे। फैंस बेसब्री से इसकी ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।