इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही दिशा और राहुल ने कैप्शन दिया, 'मम्मी-पापा और बेबी की तरह से हैलो।' देखते ही देखते दोनों की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसके बाद कपल को बधाईयां मिलने का दौर शुरू हो गया। दिशा और राहुल की इस पोस्ट पर मौनी रॉय, जस्मीन भसीन, वरुण सूद, अनीता हसनंदानी, अली गोनी समेत कई सेलेब्स कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।