कैटरपिलर ने बिगाड़ दी हालत
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ एक्टर के दोस्त गॉर्डन स्मार्ट ने अपने एक इंटरव्यू में चौका देने वाला खुलासा किया है। जेमी डॉर्नन को हार्ट अटैक जैसे सिम्पटम्स आने के बाद अचानक ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।एक्टर के दोस्त ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए रिवील किया है कि कैसे उनकी हालत ऐसी हो गई। दरअसल, एक्टर पुर्तगाल ट्रिप पर थे जब उनके साथ ये वाक्य हुआ। जेमी डॉर्नन के दोस्त गॉर्डन स्मार्ट का दावा है कि एक जहरीला कैटरपिलर उनकी इस हालत का जिम्मेदार है। गॉर्डन स्मार्ट ने बताया कि उन्हें ट्रिप पर ऐसा लगा जैसे उनके लेफ्ट हाथ और लेफ्ट आर्म में कोई सेंसेशन हो रही हो। जिसके कारण उन्हें लगा कि ये हार्ट अटैक के साइन हैं। हालांकि एक्टर अभी ठीक हैं। गॉर्डन स्मार्ट को तुरंत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।