12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगर जायन अपनी प्रेमिका गीगी हदीद को कैसे रखते हैं खुश? देखें तस्वीरें

वह मुझे सजने-संवरने और वही पहनने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे मुझे खुशी मिलती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 21 Sep 2017, 5:29 PM IST

gigi hadid

gigi hadid

मॉडल गीगी हदीद का कहना है कि उनके प्रेमी और गायक जायन मलिक उन्हें वही पहनने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसमें उन्हें खुशी मिलती है। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हदीद (22) ने बताया कि उन्होंने बचपन में कभी डिजाइनर कपड़े नहीं पहने।

new @voguejapan 🖤🖤 @luigiandiango

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid) on

हदीद ने एक रेडियो चैनल पर कहा, "वह मुझे सजने-संवरने और वही पहनने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे मुझे खुशी मिलती है। जायन की ओर से मुझे खुश रखने का तरीका बेहद सुखद होता है। अमूमन, लोग अपनी पसंद थापते हैं, लेकिन जायन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते। जब मैं छोटी थी तो मेरे पास कोई डिजाइनर कपड़े नहीं थे। मैं घुड़सवारी करती थी और पूरा दिन फार्म पर रहती थी। मुझे फोटोग्राफर्स और तस्वीरें पसंद हैं। मुझे यह लुभाता है कि किस तरह एक मॉडल तस्वीरों को जीवंत कर देती है।"

LOOOOVVVVEEEEEEEEE @bellahadid !!! 🍃

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid) on

उन्होंने कहा, "जब मैं बड़ी हुई तो मैंने टीवी पर विक्टोरिया का सीक्रेट शो देखना शुरू किया और तभी मैं विज्ञापनों के दौरान कैटवॉक का अभ्यास करती थी।" हदीद उद्योग में अपनी मां को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं।

💕

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid) on

गायक जायन मलिक का कहना है कि वह प्रेमिका जीजी हदीद के साथ घर बसाने को लेकर दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। जायन शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं, जब वह जीजी को शादी के लिए प्रपोज कर सकें। जायन ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि इस तरह की चीजें दबाव से नहीं होती। जब सही समय आएगा, शादी भी हो जाएगी। कौन जानता है कि कब होगी।'जायन ने कहा कि वह फिलहाल अपने नए गाने को लेकर कुछ बड़े लोगों के साथ काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि 'हम कुछ बड़े लोगों के साथ काम कर रहे हैं। मैं अब अच्छा लिख रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं अब बेहतर गाने लिख रहा हूं।'