5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हॉलीवुड मूवी के शानदार सीन देखकर ‘बाहुबली’ को भूल जाएंगे आप, अगले महीने होगी रिलीज

बाहुबली की ही तरह इस फिल्म की परिकल्पना कई साल पहले हो गई थी। बताया जाता है कि 2004 में इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 17 Nov 2018, 2:35 PM IST

Hollywood Movie Aquaman

Hollywood Movie Aquaman

मुंबई। जब से 'बाहुबली' मूवी ने देश में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, तब से हर बड़ी मूवी की तुलना 'बाहुबली' से कर दी जाती है। यहां तक कि हाल ही में अक्षय-रजनी की अपकमिंग फिल्म 2.0 के ट्रेलर और 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तान' मूवी के रिलीज के बाद भी ऐसे ही कयास लगाए गए। हालांकि दोनों ही मूवीज में 'बाहुबली' को टक्कर देने जैसी कोई घोषणा या संकेत नहीं देखा गया। लेकिन अब एक हॉलीवुड मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस अपकमिंग मूवी में वो सब है जो 'बाहुबली' को बौना साबित कर सकता है।

ये अपकमिंग हॉलीवुड मूवी है 'एक्वामैन'। अमरीका की डीसी कॉमिक्स पर आधारित इस अमरीकी सुपरहीरो की फिल्म का नाम इस कैरेक्टर के नाम से ही है। 'एक्वामैन' का रोल 'बैटमैन वी सुपरमैन डॉन ऑफ जस्टिस' और 'जस्टिस लीग' जैसी फिल्म में नजर आ चुके एक्टर जेसन मोमोआ निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार 'एक्वामैन' के पास विलक्षण शक्तियां हैं। वह आधा इंसान और आधा एटलांटियन है। एटलेंटिस के समुद्री संसार पर वह अपना कब्जा जमाना चाहता है।

फिल्म में समुद्री संसार, घटनाओं और जलीय जीवों का चित्रण वीएफएक्स के जरिए बेहद शानदार ढंग से किया गया है। वीएफएक्स के जरिए ही एक्वामैन के फाइट सीन्स को विहंगम बनाया गया है। बाहुबली की ही तरह इस फिल्म की परिकल्पना कई साल पहले हो गई थी। बताया जाता है कि 2004 में इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई। अगस्त 2014 में इसकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू हुआ और अक्टूबर 2014 में इसक फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई।



















बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन