AI का डर, 63 साल बाद सड़क पर उतरे फिल्मी सितारे, शूटिंग-टीवी सब हुआ बंद, अब क्या होगा!
मुंबईPublished: Jul 16, 2023 12:06:05 pm
Hollywood Strike: हॉलीवुड के राइटर्स और सुपरस्टार 63 सालों बाद पहली बार हड़ताल पर हैं। प्रियंका चोपड़ा हो या टॉम क्रूज या एंजलीना जोली सभी इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दे रहे हैं आईये जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जो पूरा हॉलीवुड सड़क पर आ गया…


हॉलीवुड में स्ट्राइक को दिया प्रियंका चोपड़ा के साथ कई सितारों ने समर्थन
Hollywood Strike: हॉलीवुड इंडस्ट्री पिछले 63 साल में पहली बार हड़ताल पर है। 4 हफ्ते से चल रही बातचीत के फेल होने पर एक्टर्स ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। इसमें सुपरस्टार सिलियन मर्फी एमिली ब्लंट फ्लोरेंस पुघ और तीन बार की ऑस्कर विजेता मेरिल स्ट्रीप भी शामिल हैं। हड़ताल का असर यह हुआ कि कई प्रोडक्शन हाउस बंद होने की कगार पर हैं। आखिर ये हड़ताल क्यों की जा रही है आइए जानें...