7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IFFM 2023: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भारत की ये फिल्में हुई नॉमिनेट, जानें किसके बीच में है टक्कर

IFFM 2023 Nomination: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान की 'पठान' की टक्कर साउथ की फिल्म ‘कांतारा’ से होनी है। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मारती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 14 Jul 2023, 3:00 PM IST

iffm202.jpg

IFFM 2023 में नॉमिनेट हुए कई फिल्में

IFFM 2023 Nomination: 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) के लिए नामांकन की घोषणा हो गई है। इसमें 'डार्लिंग्स', 'कंतारा', 'पठान' और 'भेड़िया' जैसी कई फिल्‍में शामिल हैं। इस साल फिल्म फेस्टिवल में नए जूरी मेंबर देखने को मिलेंगे। जिसमें ऑस्कर विजेता ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता 'ब्रूस बेरेसफोर्ड' शामिल होंगे।

फिल्म फेस्टिवल को लेकर IFFM की टीम भारतीय सिनेमा की सैकड़ों फिल्मों और सीरीज पर ग‍हनता से विचार करती है। इसमें इस बार 1 जून 2022 से 31 मई 2023 के बीच रिलीज़ हुई फिल्‍मों को शा‍मिल किया जाएगा। फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्‍मों को जग‍ह दी जाती है। इस बार 'डार्लिंग्स', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग', 'पोन्नियिन सेलवन' और 'कंतारा' जैसी फिल्‍में इसका हिस्‍सा होंगी।

ओटीटी की बात करें तो इसमें 'ट्रायल बाय फायर', 'जुबली' और 'डेल्ही क्राइम सीज़न 2' जैसी सीरीज नॉमिनेटेड है। IFFM 2023 में विजेताओं की घोषणा 11 अगस्त को मेलबर्न के हैमर हॉल में की जाएगी 'सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की लिस्ट में, 'भेड़िया', 'ब्रह्मास्त्र', 'डार्लिंग्स', 'जोगी', 'कांतारा', 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग', 'पठान', 'पोन्नियिन सेलवन वन और टू' और 'सीता रामम' शामिल हैं। 'गुलमोहर', 'जोरम', 'पाइन कोन' और 'ज्विगेटो' के साथ कई और सर्वश्रेष्ठ फिल्में भी शामिल हुई हैं।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अनंत महादेवन, अनुराग कश्यप, आशीष अविनाश बेंडे, देवाशीष मखीजा, डॉन पलाथारा, कनु बहल, मणिरत्नम, नंदिता दास, पृथ्वी कोनानूर, सिद्धार्थ आनंद, रीमा दास और वासन बाला नॉमिनेटेड है। दुलकर सलमान, कपिल शर्मा, मनोज बाजपेयी, मोहित अग्रवाल, परेश रावल, राजकुमार राव, ऋषभ शेट्टी, शाहरुख खान, विजय वर्मा और विक्रम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नॉमिनेटेड हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षता पांडवपुरा, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, काजोल, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, रानी मुखर्जी, साई पल्लवी और सान्या मल्होत्रा नॉमिनेटेड हैं। बेस्ट सीरीज में 'दहाड़', 'डेल्ही क्राइम सीजन 2', 'फर्जी', 'जुबली', 'शी सीजन 2', 'सुझल: द वोर्टेक्स', 'द ब्रोकन न्यूज' और 'ट्रायल बाय फायर' जैसे शीर्षक हैं।

सीरीज में बेस्ट एक्टर के लिए अभय देओल, अभिषेक बच्चन, अपारशक्ति, प्रोसेनजीत चटर्जी, शाहिद कपूर, सिद्धांत गुप्ता, विजय सेतुपति और विजय वर्मा के नाम हैं। सीरीज में बेस्ट अभिनेत्री के लिए राजश्री देशपांडे, रसिका दुग्गल, शेफाली शाह, श्रिया पिलगांवकर, श्रिया रेड्डी, तिलोत्तमा शोम और वामिका गब्बी नॉमिनेटेड हैं।