3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अजय देवगन से क्यों बोले जैकी चैन- तुम लड़ो, मैं डांस करूंगा!

Ajay Devgn And Jackie Chan: हॉलीवुड स्टार जैकी चैन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इसमें वो अजय देवगन से लड़ाई करने की बात कहते दिख रहे हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 26 May 2025, 4:59 PM IST

jackie-chan-ajay-devgn-karate-kid-legends-dance-statement

जैकी चैन, अजय देवगन

Ajay Devgn And Jackie Chan: दुनियाभर में अपने दमदार एक्शन और स्टंट्स के लिए पहचाने जाने वाले हॉलीवुड स्टार जैकी चैन ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

जैकी चैन ने ये बात अजय देवगन से कही है। दोनों की बातचीत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें: ‘कभी खुशी कभी गम’ की ये एक्ट्रेस बनने वाली है मां, पति संग शेयर की गुड न्यूज

अजय देवगन से कही ये बात

वायरल हो रहे इस वीडियो में अजय देवगन और जैकी चैन एक साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। अजय देवगन कहते हैं- "मैं जैकी चैन का बहुत बड़ा फैन हूं," जिस पर जैकी चैन जवाब देते हैं- "मुझे भारत बुलाओ, मैं जरूर आऊंगा।"

इस पर अजय कहते हैं- "मैं आपके साथ काम करना चाहूंगा," तो जैकी चैन हंसते हुए कहते हैं- "तुम लड़ो, मैं डांस करूंगा।"

यानी अब जैकी चैन बॉलीवुड फिल्मों में काम तो करना चाहते हैं पर एक्शन की जगह डांस और रोमांस करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: मौत से पहले बेचैन थे किशोर कुमार, पत्नी और बेटों को दिए थे ये संकेत

कराटे किड: लीजेंड्स रिलीज डेट 

जैकी चैन की फिल्म ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ भारत में 30 मई 2025 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में खास बात ये है कि इसके हिंदी वर्जन में मिस्टर हान को अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘कराटे किड: लीजेंड्स’ की कहानी एक युवा कुंग-फू छात्र ली फोंग की है, जो एक नए स्कूल में दाखिल होता है। उसे वहां कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वो एक कराटे चैंपियन से भिड़ता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है मिस्टर हान (जैकी चैन) और डैनियल लारूसो (राल्फ मैकचियो) से जो उसकी मदद करते हैं।

15 साल बाद जैकी चैन की वापसी

इस फिल्म से जैकी चैन 15 साल बाद कराटे किड फ्रैंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। इस बार की कहानी चीन नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क शहर में सेट है, जिससे फिल्म में एक नया ट्विस्ट आता है।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन