दरअसल, 24 जुलाई को जेनिफर ने अपना 52वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक भी नजर आए। दोनों एक-दूसरे को इंटिमेट होकर किस करते दिखे। इसके कैप्शन में जेनिफर ने लिखा,'52, यह क्या हो रहा है?' सोशल मीडिया पर इस कपल को 'बेनिफर' कहा जा रहा है।