बताया गया कि जस्टिन को ऐसा लग रहा था कि अपने पुराने मैनेजर स्कूटर ब्राउन से अलग होने के बाद वह अब अपनी मर्जी का म्यूजिक बना पा रहे हैं। उन्होंने पहली बार एक ऐसी क्रिएटिव प्रक्रिया अपनाई, जिसमें वह खुद तय कर सके कि किन लोगों के साथ काम करना है। इस एल्बम में उन्होंने लाइव सिंगिंग और असली इंस्ट्रूमेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया है, जिससे म्यूजिक को एक सादा और असली टच मिला। हैली ने जस्टिन को खुद पर भरोसा करना सिखाया और उन्होंने जो चाहा, वो करने में मदद की।