mission impossible fallout अट्रैक्शन प्वाइंट
मिशन इंपॉसिबल सीरीज का सबसे बड़ा अट्रैक्शन होता है इन फिल्मों का पहला सीन। यहां भी पहला ही सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इन फिल्मों की कहानी लगभग एक जैसी ही रहती है लेकिन हर बार फिल्म के भव्य सेट, मेगा एक्शन सीन और फिर टॉम क्रूज़ इन फिल्मों की जान बनते हैं। फिल्म में लाजवाब एक्शन है जो आमतौर पर बॉलीवुड से नदारद ही होता है बाइक रेस, हैंड फाइट, स्काइडाइव इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसकी उम्मीद दर्शकों को टॉम क्रूज से होती है। फिल्म के कैमरा वर्क से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक, सभी कुछ तो अदभुत है और आनंद देता है। इस फिल्म में आपको गलतियां ढूंढने से भी नहीं मिलती है और अगर आप इस हफ्ते कोई एक्शन फिल्म देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।