महारानी एलिजाबेथ और डायना के सम्मान में रखा नाम
मेगन ने अपनी बेटी को अमेरिका में जन्म दिया है। प्रिंस हैरी और मेगन के एक प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि जोड़े ने घर में लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन- विंसडर का स्वागत किया। बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है। वहीं, दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में है। बच्ची ब्रिटेन के तख्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है। बच्ची का वजन सात पौंड 11 आउंस यानी करीब 3.49 किलो ग्राम है। बेटी के जन्म के वक्त प्रिंस हैरी भी हॉस्पिटल में मौजूद थे।