निक जोनस अपने परिवार के साथ भारत पहुंच गए हैं। अब दोनों के परिवार एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। कुछ समय पहले हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के वक्त दोनों के परिवार ढंग से मिल नहीं पाए थे लेकिन अब इनके परिवारों ने साथ में वक्त बिताने का मन बनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक पार्टी का इंतजाम करेंगी, जहां सभी साथ में इन्जॉय करेंगे। माना जा रहा है कि इसी पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवारवाले दोनों की शादी का ऐलान करेंगे।