12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया के 500 ताकतवर लोगों में शामिल प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस पर कर रही हैं फोकस

दुनिया के 500 ताकतवर लोगों में शामिल प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस पर कर रही हैं फोकस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 3 Dec 2017, 2:01 PM IST

Priyanka_Chopra

Priyanka_Chopra

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्टस पर ही फोकस करने का मन बनाया है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में रम गई है। प्रियंका बॉलीवुड वापसी के मूड में नहीं हैं और इसी कारण वो हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं। प्रियंका ने एक और फिल्म साइन कर ली है। यह एक बड़े प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसका काम जल्द ही शुरू होगा।

क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के बाद प्रियंका बॉलीवुड वापसी का मन बना चुकी थीं। उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करने को सहमति दी थी। फिल्म का नाम 'सलामी' बताया जाता है और फिल्म में आमिर खान लीड रोल में होंगे, हालांकि आमिर खान अभी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में बिजी हैं और इस कारण सलामी में अभी काफी समय लगने वाला है।

बताया जाता है कि यही कारण है कि प्रियंका ने फिलहाल हॉलीवुड में ही जमे रहने का फैसला किया है। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन्स के अलावा ड्वेन जॉन्सन के साथ फिल्म बेवॉच में काम किया, जो इस साल रिलीज हुई है। उनकी दो फिल्में अ किड लाइक जैक और इसंट इट रोमांटिक? तैयार हो चुकी है।

दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में प्रियंका
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम वैरायटी मैग्जीन की 500 प्रभावशाली लोगों की सूची शामिल है, जिन्होंने 2 ट्रिलियन डॉलर की ग्लोबल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कारोबार में अपना योगदान दिया है। इन दोनों हस्तियों के अलावा इस सूची में 100 अन्य भारतीयों ने भी जगह बनाई है। जिसमें आदित्य चोपड़ा, करण जौहर , एकता कपूर और अंबानी बंधु, सिद्धार्थ रॉय कपूर, पुनीत गोयनका, किशोर लुल्ला, उदय शंकर और सुभाष चंद्रा का नाम शामिल है।

मैगजीन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, 'शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा एक और एक्टर सलमान खान ही हैं जो दशकों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।' ट्वीट में वह आर्टिकल भी लिंक है, जिसमें सलमान खान के लेटेस्ट और आगामी प्रोजेक्ट की लिस्ट है। उसके साथ ही उनकी चैरिटेबल ट्रस्ट बींइग ह्यूमन की भी खबर है।

मैग्जीन वैरायटी हर साल दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करती है। इस लिस्ट में 362 लोग अमेरिका हैं, 28 यूके से हैं, 20 चीन से, 16 फ्रांस से, जर्मनी से 15, भारत से 12, स्पेन से 6 और मेक्सिको से 4 लोगों के नाम शामिल हैं।