10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कॉमेडियन टॉम क्रूज को मानता है अपना सबसे अच्छा दोस्त, यह है वजह

कॉमेडियन पेग 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज में लैब तकनीशियन बेनजी डुन का किरदार निभा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Jul 2018, 5:53 PM IST

Tom Cruise and Simon

Tom Cruise and Simon

इंग्लैंड के अभिनेता सिमोन पेग हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को अपना अच्छा मित्र मानते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति की झलक को निजी स्तर पर पाना खास रहता है जिसके बारे में इतनी तरह की अटकलें व अनुमान लगते रहते हैं।

12 साल से है दोस्ती:
पेग ने कहा,'हम अच्छे दोस्त बन गए हैं। 12 साल हो गए हैं और हम एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं। मुझे टॉम के साथ काम करना पसंद है क्योंकि वह बहुत पेशेवर हैं और वह इतनी शिद्दत से काम करते हैं कि उनके साथ बने रहने का प्रयास न करना मुश्किल है।' अभिनेता व कॉमेडियन पेग 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज में लैब तकनीशियन बेनजी डुन का किरदार निभा रहे हैं जो क्रूज के साथ खतरनाक मिशन पर भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें: यह अभिनेत्री बोल्ड सीन देकर रातों रात बनीं स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन से रहे अफेयर के चर्चे

यह भी पढ़ें: क्या ऋतिक फिर दुल्हा बनने की तैयारी में हैं,कौन होगी दुल्हन,यहां जानें सच्चाई

ऐसे व्यक्ति को जानना बहुत दिलचस्प:
उन्होंने कहा,'टॉम एक बेहतरीन इंसान हैं। ऐसे व्यक्ति को जानना बहुत दिलचस्प है जिसके बारे में इतनी सारी बातें होती है। ऐसे व्यक्ति को करीब से जानना है, वह वास्तव में कैसा है, इससे स्पष्ट रूप से जानना अच्छा है।' पेग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' में भी नजर आए,जो भारत में 27 जुलाई को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।

रेजी अवॉर्ड में सबसे खराब अभिनेता:
कुछ समय पहले लॅास एंजेलेस में 38वें रेजी अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ था। इस अवॅार्ड फंक्शन में एक्टर टॅाम क्रूज ने सबसे खराब एक्टर का अवॅार्ड अपने नाम किया था। बता दें कि टॅाम क्रूज ने पहली बार गोल्डन रास्पबेरी अवॅार्ड अपने नाम किया था। उन्हे इस बार सबसे खराब एक्टर का इनाम मिला। ये अवॅार्ड उन्हे फिल्म 'द ममी' में खराब एक्टिंग करने के चलते दिया गया।