7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता विल स्मिथ की सिंगर बेटी का खुलासा, एक से अधिक पार्टनर्स के साथ रिलेशन में है विश्वास

एक समय में एक से अधिक पार्टनर्स से संबंध रखने को लेकर एक्टर विल स्मिथ की सिंगर बेटी विलो स्मिथ ने स्वीकारोक्ति की है। विलो का कहना है कि वह एक से अधिक पार्टनर्स वाले रिलेशन में हैं। सिंगर की मां ने भी बेटी का समर्थन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 23 May 2021, 6:12 PM IST

will_smith.png

मुंबई। हॉलीवुड के मशहूर स्टार विल स्मिथ की सिंगर बेटी विलो स्मिथ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। विलो का कहना है कि उनका एक से अधिक पार्टनर्स से संबंध रखने (polyamory) में विश्वास है और वह इस तरह के रिलेशन में हैं। इस बात की स्वीकारोक्ति उन्होंने अपने फेसबुक शो 'रेड टेबल टॉक' के दौरान की है। हालांकि विलो ने ये नहीं बताया कि उनके एक समय में कितने पार्टनर्स से रिलेशन हैं।

'आपकी इच्छानुसार रिलेशन बनाने की स्वतंत्रता'
विलो स्मिथ के फेसबुक शो 'रेड टेबल टॉक' के दौरान उनकी मां जाडा पिकेट स्मिथ और दादी एड्रिने नोरिस—बेनफिल्ड भी साथ बैठी हुई थीं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल की विलो ने कहा,'एक से ज्यादा पार्टनर वाले रिलेशन में, मुझे लगता है कि इसका आधार ऐसा रिलेशनशिप बनाने की स्वतंत्रता है, जो आपके लिए मुफीद हो। मैं इसलिए एक पार्टनर वाले रिलेशन में नहीं पड़ी कि आपके आस-पास मौजूद हर व्यक्ति कहता है कि ये ही सही चीज है।'

यह भी पढ़ें : बाहर झांकती तोंद के साथ विल स्मिथ ने शेयर की फोटो, कहा- अब तक की सबसे बेकार बॉडी शेप

ये रही वजह
विलो स्मिथ आगे कहती हैं,'मान लेते हैं कि आप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिसे हमेशा संबंध बनाने का मन करता हो, लेकिन आपके पार्टनर का तो हो सकता है। क्या आप उस व्यक्ति के पास जाकर ऐसा बोलेंगे कि, चूंकि मुझे इसकी जरूरत नहीं है, इसलिए तुम भी ऐसा नहीं कर सकते हो? कई कारणों में से यह भी एक वजह है, जिसके चलते मेरी रूचि एक से अधिक पार्टनर्स वाले रिलेशन में हुई। क्योंकि मुझे बिना संबंध बनाने वाले तरीकों से इस रिलेशन को समझाया गया।' इसके बाद वह कहती हैं कि वह अपनी मित्र मंडली में अकेली ऐसी व्यक्ति हैं जिसके एक ही समय में एक से ज्यादा पार्टनर हैं। साथ ही ऐसी भी अकेली लड़की, जिसने अपने दोस्तों के मुकाबले बेहद कम संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें : हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith को है हिंदू धर्म में आस्था, हरकी पैड़ी में कर चुके हैं विशेष गंगा पूजन

मां ने किया समर्थन
विलो की मां जाडा पिकेट स्मिथ बेटी के इस निर्णय से सहमत हैं। उनका कहना है कि,'मुझे ये समझ आ गया। जैसा आप अपने जीवन को रखना चाहते हैं, रख सकते हैं। मेरा मानना है कि आप जो भी करते हैं, अगर उसमें आपके इरादों के बारे में सभी को स्पष्टता है, तो ये आप पर ही निर्भर है।' गौरतलब है कि विलो स्मिथ के पिता हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'मैन इन ब्लैक', 'बैड ब्वॉयज','हैंकॉक', 'द कराटे किड', 'फोकस' और 'आफ्टर अर्थ' जैसी फिल्में शामिल हैं। वह हिन्दी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी काम कर चुके हैं।