जहां एक तरफ भारत में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) में दीपिका के भगवा रंग बिकिनी पर विवाद हो रहा है। ऐसे में हॉलीवुड एक्ट्रेस और वंडर वुमन फेम गैल गैडोट (Gal Gadot) ने भगवा रंग की ड्रेस में फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी शेयर की गई फोटो पर यूजर्स उनको भारत न आने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही कुछ कमेंट्स पढ़ने के बाद तो आपकी हंसी भी रुक नहीं पाएगी। वहीं अगर एक्ट्रेस की बात करें तो वे इस कैजुअल ड्रेस में काफी रिलेक्स और खूबसूरत नजर आ रही हैं।